Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी पार्षदों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी पार्षदों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला स्थित उनके शासकीय आवास पर नगर निकाय चुनाव में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विजयी हुए सभी पार्षदों ने मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और आपके कठिन परिश्रम का प्रतीक है। उन्होंने विजयी पार्षदों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब समय है जनता की सेवा में अपने प्रयासों को और अधिक मजबूत करने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का भरोसा है और इसे बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी विजयी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द हल करने की दिशा में कदम उठाएं। उन्होंने सभी पार्षदों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद अल्पना राणा, योगेश घागट, मीनाक्षी नौटियाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top