Breaking News
भोजन में थूकने और अपशिष्ट मिलाने पर कड़ा कानून लाने जा रही है यूपी सरकार
पराली जलाने वाले किसानों पर अब होगी सख्त कार्यवाही, जुर्माने की बजाय अब होगी एफआईआर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ 
आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस – सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी
एनसीआर में एक्यूआई 250 पार, वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही ‘ग्रैप’ का पहला चरण हुआ लागू
नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, कल लेंगे शपथ
कांग्रेस ने ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’ को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू
सिर्फ मूड ही नहीं सुधारती आइसक्रीम, शरीर और दिमाग पर डालती है खास असर
यूपीसीएल के अस्सी प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता कर रहे डिजिटल भुगतान

लोकसभा चुनाव 2024- नए डाटा के अनुसार हरियाणा में कुल 64.80 फीसदी हुआ मतदान 

हरियाणा।  लोकसभा चुनाव में रविवार शाम राज्य की सभी दस सीटों पर हुए मतदान का नया डाटा अपडेट हुआ है। इसके मुताबिक हरियाणा में कुल मतदान 64.80 फीसदी हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शनिवार को लगभग 65 फीसदी मतदान का अनुमान जताया था। साथ ही यह भी कहा था कि डाटा संकलित होने पर आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

रविवार को भी पूरा दिन डाटा अपडेट होता रहा। यह आंकड़ा रविवार रात को अपडेट हुआ। नए आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदान सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 69.77 फीसदी दर्ज हुआ है। वहीं, सबसे कम गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 62.03 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ महिला व पुरुषों के भी आंकड़े जारी हो गए हैं।

इसके अनुसार 54 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया, जबकि 46 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। वहीं, 476 ट्रांसजेंडरों में से सिर्फ 85 ने मतदान किया। पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 5.54 फीसदी की कमी रही। 2019 के चुनाव में में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था।

महिलाओं ने इस बार मतदान में निराश किया है। किसी भी लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 50 फीसदी मतदान नहीं किया है। नए डाटा के मुताबिक अंबाला में 46.17 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 47 फीसदी, सिरसा में 46 फीसदी, हिसार में 45.52 फीसदी, करनाल में 46.18 फीसदी, सोनीपत में 45.54 फीसदी, रोहतक में 46.11 फीसदी, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 46.47 फीसदी, गुरुग्राम में 46.21 फीसदी और फरीदाबाद में 44.62 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।

कहां कितना हुआ मतदान

  • अंबाला             67.34 फीसदी
  • कुरुक्षेत्र             67.01 फीसदी
  • सिरसा             69.77 फीसदी
  • हिसार             65.27 फीसदी
  • करनाल             63.74 फीसदी
  • सोनीपत             63.44 फीसदी
  • रोहतक             65.68 फीसदी
  • भिवानी-महेंद्रगढ़ 65.39 फीसदी
  • गुरुग्राम             62.03 फीसदी
  • फरीदाबाद         60.52 फीसदी
  • कुल                  64.80 फीसदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top