Breaking News
भोजन में थूकने और अपशिष्ट मिलाने पर कड़ा कानून लाने जा रही है यूपी सरकार
पराली जलाने वाले किसानों पर अब होगी सख्त कार्यवाही, जुर्माने की बजाय अब होगी एफआईआर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ 
आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस – सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी
एनसीआर में एक्यूआई 250 पार, वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही ‘ग्रैप’ का पहला चरण हुआ लागू
नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, कल लेंगे शपथ
कांग्रेस ने ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’ को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू
सिर्फ मूड ही नहीं सुधारती आइसक्रीम, शरीर और दिमाग पर डालती है खास असर
यूपीसीएल के अस्सी प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता कर रहे डिजिटल भुगतान

भाजपा व कांग्रेस में एक सांपनाथ तो दूसरी नागनाथ है- अजय चौटाला

हरियाणा।   जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं। ईडी की कार्रवाई मात्र खानापूर्ति है। जांच एजेंसी को कार्रवाई करनी होती तो 10 साल इंतजार क्यों किया। चौटाला शनिवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस में एक सांपनाथ तो दूसरी नागनाथ है, लेकिन कांग्रेस के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि कांग्रेस ने बिना कसूर उसके पिता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व उसे जेल भिजवाया। भाजपा के साथ पहले भी गठबंधन रह चुका है। टिकटों के बंटवारे के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि दो सितंबर को पार्टी की बैठक है, जिसमें गठबंधन की टिकटों पर मंथन होगा। इसके बाद सूची जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के विधानसभा चुनाव से कांग्रेस मुख्यमंत्री बदला था। चरणजीत सिंह चन्नी को कमान सौंपी। चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुए, उसी तरह हरियाणा में नायब सैनी का हश्र होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन का जजपा को नुकसान उठाना पड़ा। क्योंकि भाजपा ने किसान विरोधी नीतियां अपनाई। वे अब प्रदेश की जनता के बीच जा रहे हैं। जनता तय करेगी। जनता ने आशीर्वाद दिया तो एक बार फिर जजपा के हाथ में सत्ता की चॉबी रहेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी हरज्ञान सिंह मोखरा, जिला अध्यक्ष संदीप हुड्डा, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग, राजेश सैनी व अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top