Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

हरियाणा।  पानीपत में डाहर टोल प्लाजा के पास सोमवार रात को एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोगों को चोट आई है। हादसे के बाद आरोपी मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु चुलकाना धाम जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।

गांव शेरा निवासी दीपक ने बताया कि उसके पिता छतरपाल (36) गांव के करीब 35 लोगों के साथ सोमवार शाम करीब 6 बजे हर साल की तरह चुलकाना धाम पैदल यात्रा के लिए निकले थे। यात्रा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी ले गए थे। ताकि बच्चे, महिलाएं जो भी थके, वह उस पर बैठ जाएं। रात करीब 10 बजे जब वे गांव नौल्था के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे 27 लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उसके पिता छतरपाल व आशु (16) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हादसे में आकाश, राजेश, रूपा, अजय, वंश, दक्ष, अजीत, शुभम, अमन, अशोक, चिंटू, काजल, बिमला, अमन, साजन, सागर, मन्नु, अशोक, अनमोल, मिनाक्षी व सूरजभान घायल हुए है। छतरपाल पेशे से बाइक मिस्त्री था। हादसे के वक्त वह ट्रैक्टर चला रहा था। वह दो बेटों का पिता था। वहीं मृतक आशु 10वीं कक्षा का छात्र था। उसकी एक छोटी बहन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top