Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

जोंधी फ्लाईओवर के पास पिकअप चालक ने सरियो से भरे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में तीन महिलाओं की मौत

जोंधी फ्लाईओवर के पास पिकअप चालक ने सरियो से भरे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, हादसे में तीन महिलाओं की मौत

झज्जर।  हरियाणा के झज्जर में सरियो से भरे ट्रैक्टर को पिकअप चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक यूपी के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, झज्जर के जोंधी गांव के फ्लाईओवर के पास पिकअप चालक ने आगे चल रहे सरियों से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गई। हादसे में सरिये पिकअप में घुस गए।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर्स ने एक किशोरी और दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ लोगों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के भमनेटा, कनुधामपुर, शाहपुर गांव के लोग पिकअप में सवार होकर झज्जर के जहाजगढ़ गांव में मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। सभी शनिवार रात आठ बजे चले थे।

रविवार सुबह लगभग छह बजे सभी जोंधी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो हल्की धुंध पड़ रही थी। इस दौरान पिकअप चालक को आगे चल रहा सरियों से भरा ट्रैक्टर नहीं दिखा और उसने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही सरिये पिकअप में घुस गए और गाड़ी और फाड़ दिया। इसके अलावा गाड़ी पलट गई। इससे गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को कोविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर्स ने संभल के कनुधामपुर निवासी क्रांति(50), शाहपुर गांव निवासी मुख्यत्यारी(50) और उसकी 13 साल की बेटी कनक को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेश, कुसुम, हरपाल, रवि, संजीव, नरेश की पत्नी, नरेश का लड़का और एक अन्य को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top