Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे और उसके पिता की मौत

तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे और उसके पिता की मौत

हरियाणा।  दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ साल के बच्चे और उसके पिता की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव जीतपुरा निवासी अमित (29 वर्ष) और उसके डेढ़ साल के बेटे जिगर के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी की पहचान रवीना (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस कार से हादसा हुआ वह रोहतक रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद रंग की कार थी। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमित अपने बेटे और पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहुंचा इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत तीनों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित और उसके डेढ़ साल के बेटे जिगर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविना के पैर में चोट लगने के कारण उसे भर्ती किया गया है।

घर का इकलौता बेटा था अमित
बता दें कि अमित शहर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत था। उसके पिता विनोद मजदूरी करते हैं। अमित घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। अमित की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा था।

अधिकारी के अनुसार
दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। अमित के पिता विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। -अक्षय, जांच अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top