Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

खड़ी कार पर गिरा पेड़, देवरानी व जेठानी की दबने से हुई मौत

खड़ी कार पर गिरा पेड़, देवरानी व जेठानी की दबने से हुई मौत

हरियाणा। करनाल में नीलोखेड़ी गोल मार्केट में खड़ी कार पर पेड़ गिर गया। जिससे कार में बैठी देवरानी व जेठानी की दबने से मौत हो गई। गनीमत रही कि कार दो व्यक्तियों की जान बच गई। उनमें एक व्यक्ति व एक बच्चा था। जो पेड़ के साथ लगी फ्रुट की रेहड़ी से सेब लेने के लिए गया था। पेड़ गिरने ही आस पास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और क्रेन वाले को बुलाया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को शव कार से निकाल और क्रेन की मदद से कार को पेड़ के नीचे से निकाला।

गांव सावंत का एक परिवार अपनी रिश्तेदारी गांव संधीर जा रहा था। जिसमें एक व्यक्ति, एक बच्चा और जिसमें बिमला और सुनहरी नाम की 50 से 60 वर्षीय देवरानी और जेठानी थी। जब वह नीलोखेड़ी गोल मार्केट में पहुंचे तो उन्होंने फल लेन के लिए गाड़ी रोकी। व्यक्ति ने बारिश के कारण पेड़ के नीचे कार को खड़ा कर दिया। वह बच्चे को लेकर साथ लगी फल की रेहड़ी से सेब खरीदने लगा। वहीं कार में बिमला और सुनहरी आपस में बात कर रही थी तो एक दम वह पेड़ उस कार के ऊपर गिर गया। जिससे उन दोनों महिलाओं की दबने से मौत हो गई।

क्रेन की मदद से निकाले बाहर
यह हादसा होते ही लोगों ने क्रेन बुलाई और पहले कार की खिड़की उखाड़कर महिलाओं को कार से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास लेकर गए तो डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्रेन की मदद से पेड़ के नीचे दबी कार को बाहर निकाला। कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद नीलोखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top