Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार आदित्य देवीलाल चौटाला ने छोड़ी भाजपा

भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार आदित्य देवीलाल चौटाला ने छोड़ी भाजपा

हरियाणा। सिरसा के डबवाली से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार आदित्य देवीलाल चौटाला ने भाजपा की पहली सूची में अपना नाम न आने के कारण रविवार को इनेलो ज्वाइन कर ली है। आदित्य देवीलाल चौटाला भाजपा की लिस्ट से असंतुष्ट थे और इस वजह से उन्होंने पार्टी से नाराजगी जाहिर की थी। शनिवार को उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी, जिसमें उन्होंने अपने अगले कदम का संकेत दिया था।

इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आदित्य देवीलाल चौटाला ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर अभय सिंह चौटाला ने उन्हें इनेलो का उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब आदित्य देवीलाल चौटाला डबवाली से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और सोमवार को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आदित्य देवीलाल चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पोते हैं, जो हरियाणा की राजनीति में एक प्रमुख परिवार से आते हैं। उनके इनेलो में शामिल होने से पार्टी को एक मजबूत उम्मीदवार मिल गया है और डबवाली सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top