Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

लंबे इंतजार के बाद सहायक प्रोफेसरों के 2424 पदों पर निकली भर्तियां, सात अगस्त से किए जा सकेंगे आवेदन 

लंबे इंतजार के बाद सहायक प्रोफेसरों के 2424 पदों पर निकली भर्तियां, सात अगस्त से किए जा सकेंगे आवेदन 

हरियाणा।  हरियाणा सरकार ने साढ़े सात साल के लंबे इंतजार के बाद सहायक प्रोफेसरों (कॉलेज कैडर) के 2424 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने अधिसूचना जारी कर अभ्यार्थियों से इसके लिए आवेदन मांगे हैं। सात अगस्त से आवेदन किए जा सकेंगे। कुल 2424 पदों में 1,273 पद सामान्य वर्ग, 429 एससी, 361 बीसी(ए), 137 बीसी(बी) और 224 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। मैट्रिक स्तर तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान भी आवश्यक है। आवेदक राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास या फिर यूजीसी नियमों के अनुसार पीएचडी डिग्री धारक होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 साल तक की छूट रहेगी।

कॉलेजों में शिक्षकों की 3800 से ज्यादा पोस्टें खाली हैं। शिक्षकों की भर्तियां नहीं होने से विद्यार्थियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। भर्तियां नहीं होने से संभावित उम्मीदवार भी ओवरएज हो रहे थे। हरियाणा सरकार ने इससे पहले 2017 में भर्तियां निकाली थीं।

निगेटिव मार्किंग भी

अभ्यर्थियों का 100 नंबर का आब्जेक्टिव टेस्ट होगा। दो घंटे के इस टेस्ट में निगेटिव मार्किंग भी होगी। यदि अभ्यर्थी ने कोई भी कॉलम नहीं भरा तब उसके निगेटिव मार्किंग होगी। इसके साथ ही यदि कोई अभ्यर्थी 10 फीसदी से अधिक प्रश्नों को खाली छोड़ देता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। उसके बाद सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 87.5 का होगा और इंटरव्यू 12.5 नंबर का होगा।

इंग्लिश : 613
जियोग्राफी : 316
गणित : 163
हिंदी : 139
कॉमर्स : 153
फिजिकल एजुकेशन : 126
केमिस्ट्री : 123
इतिहास : 123
बॉटनी : 98
फिजिक्स : 96
जूलॉजी : 91
साइकोलॉजी : 85
पॉलिटिकल साइंस : 81
कंप्यूटर साइंस : 47
इकोनॉमिक्स : 43
होम साइंस : 28
पंजाबी : 24
डिफेंस स्ट्डीज : 23
संस्कृत : 12
मास कम्युनिकेशन : 8
म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल : 8
पर्यावरण विज्ञान : 7
फाइन आर्ट्स : 7
म्यूजिक वोकल : 6
फिलॉसफी : 3
टूरिज्म : 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top