Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी और अभय सिंह चौटाला होंगे मुख्यमंत्री- बसपा सुप्रीमो मायावती

विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी और अभय सिंह चौटाला होंगे मुख्यमंत्री- बसपा सुप्रीमो मायावती

मायावती ने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग की

विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को सिखाना होगा सबक- बसपा सुप्रीमो मायावती

हरियाणा।  बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी और चौ. अभय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री होंगे। गठबंधन सरकार में दलित समाज और अन्य पिछड़ा वर्ग से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस व भाजपा को आरक्षण विरोधी दलों की संज्ञा देते हुए कहा कि आरक्षण बचाने के लिए ऐसे दलों को सत्ता से दूर करना जरूरी है। मायावती ने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने की भी मांग की। मायावती उचाना की अनाजमंडी में चौ. देवीलाल की 111वीं जयंती पर इनेलो की ओर से आयोजित सम्मान दिवस रैली को संबोधित कर रही थीं।

मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाना होगा। दोनों पार्टियों ने देश और प्रदेश में किसी भी वर्ग का विकास नहीं किया। उन्होंने फूट डालो राज करो नीति के तहत सरकार चलाईं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो विदेशों में जाकर भारत में आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। इसके उलटा देश में जहां चुनाव आते हैं, वहां कहते हैं कि वह आरक्षण के पक्ष में हैं। वह तो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। कांग्रेस देश में दोहरी नीति अपना रही है।

इन दोनों पार्टियों को सबक सिखाना जरूरी है। कांग्रेस-भाजपा एंड कंपनी को वोट नहीं देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में रही भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन काले कानून पारित किए। उन्होंने असहाय, दलितों, मजदूरों, व्यापारियों का विकास नहीं किया। रैली को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, बसपा हरियाणा-पंजाब के प्रभारी रणधीर बैनीवाल, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल टीगड़ा आदि ने भी संबोधित किया।

किसान खुशहाल तो देश मालामाल : ओमप्रकाश चौटाला
90 वर्षीय इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि जितने लोग सभा स्थल में बैठे हैं, उससे कहीं अधिक सड़कों पर बाहर भीड़ है। जींद को संघर्ष की धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल को अपनी राजनीतिक शक्ति इसी धरा पर सबसे अधिक मिली थी। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है और किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है।

आज किसानों को उसकी फसलों का निर्धारित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान तारमीरा, सरसों, गन्ना पैदा करता है, लेकिन लागत भी नहीं मिलती है। चीनी के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। डीजल व पेट्रोल के दामों में इजाफा हो रहा है। किसान जिस ट्रैक्टर पर चलता है, उसमें डलने वाले डीजल के दाम हर रोज बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन जिस तेल से जहाज चलता है, उस तेल के दाम में मंदा आता है। दरअसल, यह पूंजीपतियों की सरकारें हैं।

कांग्रेस कर रही दलितों का अपमान : अभय चौटाला
इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल ने भी यही से अपना राजनीतिक संघर्ष शुरू किया और किसान-कमेरे के हित में कदम उठाए। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। इस वजह से नशा भी बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। किसानों ने 13 माह तक आंदोलन किया और 750 से अधिक किसान शहीद हो गए।

कांग्रेस के 300 यूनिट मुफ्त बिजली, छह हजार पेंशन और 100-100 गज के प्लाट गारंटियों को अभय चौटाला ने लॉलीपाप बताते हुए कहा कि बसपा-इनेलो की सरकार बनने पर पहली कलम से वह सभी वादे पूरे करेंगे। गठबंधन सरकार बनने पर वह 7500 रुपये पेंशन महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर देंगे। हर महिला को प्रति माह 1100 रुपये रसोई खर्च दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top