Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

लगातार खेतों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, एक्यूआई पहुंचा 300 के पार

लगातार खेतों में पराली जलाने से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, एक्यूआई पहुंचा 300 के पार

हरियाणा।  कैथल में लगातार खेतों में पराली में लगाई जा रही आग के मामले आने के बाद फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण की मार का असर है कि शुक्रवार को एक्यूआई का आंकड़ा 300 के पार पहुंचकर 311 दर्ज किया गया। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में सांस के साथ आंखों के मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। चिकित्सकों ने सांस के मरीजों को इस मौसम में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में आंखों की ओपीडी अब 200 के करीब तो सांस के मरीजों की ओपीडी 60 से अधिक हो गई है। वहीं, सामान्य दिनों में आंखों के मरीजों की ओपीडी 100 के करीब तो सांस के मरीजों की ओपीडी 20 से 25 की रहती थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी किए हैं।

उधर, शुक्रवार को पराली जलाने के छह नए मामले सामने आए हैं। अब पूरे जिले में पराली जलाने के 106 मामले हो चुके हैं। अब तक दो लाख रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया जा चुका है।

अधिकारी के अनुसार
वायु प्रदूषण के बढ़ रहे स्तर को देखते हुए नेत्र रोग व सांस के लिए फिजिशियन को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इन दोनों की ओपीडी में विशेष व्यवस्था बनाई गई है। अस्पताल में आ रहे मरीजों को भी इस मौसम में बचाव के तरीके बताएं जा रहे हैं। -डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, कैथल।

वहीं, कृषि विभाग के सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक ने बताया कि जिले में अब तक पराली जलाने के 106 मामले आ चुके हैं। शुक्रवार को भी विभाग को छह और पराली जलाने की लोकेशन मिली है। हालांकि अभी तक एक भी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। अब तक जिले में दो लाख रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया जा चुका है।

शुक्रवार को यूं बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर
समय                                    वायु प्रदूषण
सुबह छह बजे                         294
सुबह सात बजे                         297
सुबह आठ बजे                         300
सुबह नौ बजे                             303
सुबह 10 बजे                            306
सुबह 11 बजे                            307
दोपहर 12 बजे                         309
दोपहर एक बजे                         310
अपराह्न तीन बजे                         311

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top