Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

विधानसभा चुनाव से पहले जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली ने थामा भाजपा का दामन

विधानसभा चुनाव से पहले जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली ने थामा भाजपा का दामन

हरियाणा।  विधानसभा चुनाव से पहले जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। उनके अलावा गुरुग्राम के पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट सुनील सांगवान व संजय कबलाना भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

2019 में जजपा से विधायक बने थे बबली

टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली सोमवार को आखिरकार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बबली पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर प्रयास में थे लेकिन पार्टी द्वारा मना किए जाने के बाद बीजेपी में शामिल हुए हैं।

देवेंद्र बबली इससे पहले वर्ष 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन उस समय सुभाष बराला से हार गए थे। वर्ष 2019 में कांग्रेस में टिकट न मिलने पर जजपा की तरफ से लड़े और भारी मतों से विजय जीते थे। भाजपा और जेजेपी में गठबंधन होने के दौरान विधायक देवेंद्र सिंह बबली का किसानों ने विरोध किया था। वर्ष 2021 में बबली को सरकार में पंचायत मंत्री बनाया गया।

टोहाना में रोचक होगा मुकाबला
टोहाना में इस बार मुकाबला रोचक होने की संभावना है। देखना होगा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला क्या करते हैं। चूंकि भाजपा वर्कर बबली की टिकट को लेकर उतने उत्साहित दिख नहीं रहे हैं। यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव में बबली ने अपने सगंठन के जरिये कांग्रेस को वोट दिलाए थे।
लोकसभा में कांग्रेस का किया था समर्थन
बबली ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार कुमारी सैलजा का समर्थन किया। बबली अब कांग्रेस ने टिकट चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने मना कर दिया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का बयान भी आया था।
फिर भाजपा में लाैटे संजय कबलाना
संजय कबलाना एक बार फिर भाजपा का दामन पकड़ लिया है। विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। कयास लगाए जा रहे है कि बादली से एक बार फिर भाजपा की टिकट पर संजय कबलाना चुनाव लड़ सकते है।

संजय ने राजनीति भाजपा से शुरू की थी और बादली हल्के से 2009 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। 12495 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद वह आईएनएलडी में शामिल हो गए जहां वे हल्का अध्यक्ष रहे। 2019 में जजपा से बादली हलके से चुनाव लड़ा और 28089 वोट लेकर तीसरा स्थान बनाया।

जजपा में संजय कबलाना ने जिला अध्यक्ष, जजपा प्रदेश पंचायत सेल के अध्यक्ष रहे। दो माह पहले ही संजय ने जजपा के सभी पदों से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top