Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

बाइक सवार हमलावरों ने कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर किया हमला, कार्यकर्ता को लगी गोली, हालत गंभीर  

बाइक सवार हमलावरों ने कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर किया हमला, कार्यकर्ता को लगी गोली, हालत गंभीर  

हरियाणा। पंचकूला की कालका विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि तीन हमलावरों ने उनके काफिले पर फायरिंग कर दी। इस घटना में पार्टी के कार्यकर्ता को गोली लगी है। घटना में घायल कार्यकर्ता की पहचान गोल्डी के तौर पर हुई है। उसे पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लाया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

जानकारी के मुताबिक पंचकूला के रायपुररानी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार के लिए गए थे। रायपुररानी के गांव भरौली में यह घटना हुई है। यहां बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनके काफिले पर 5 से 6 राउंड फायर किए हैं। प्रदीप चौधरी गांव भरौली से ही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि शूटर स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे, जिसमें से दो ने फायरिंग की। इस हमले में गाड़ी में बैठे एक और कार्यकर्ता के हाथ में भी गोली लगी है। पुलिस और सीआईए की टीम तुरंत रायपुररानी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो बनाने के लिए रुके थे कार्यकर्ता
प्रदीप चौधरी के काफिले में कुल 50 से 60 गाड़ियां शामिल थीं। जब काफिला गांव मुरादनगर से आगे बढ़ा तो कार्यकर्ताओं की एक गाड़ी रुककर वीडियो बनाने लगी। गाड़ी सवार कार्यकर्ता काफिले से पिछे रह गए, तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उसी कार पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 5 से 6 राउंड फायर किए हैं।
गोल्डी की छाती पर लगी गोली, हालत गंभीर
काफिल की जिस गाड़ी पर हमला हुआ है उसमें कुल 5 कार्यकर्ता सवार थे। हमले में घायल हुआ गोल्डी ड्राइवर सीट पर बैठा था। उसकी छाती पर गोली लगी है। वहीं गाड़ी में सवार दिनेश के हाथ पर गोली लगी है। पीछे की सीट पर बैठ कुलिस शर्मा, मोहन शर्मा और नितिन शर्मा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं गोल्डी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top