Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भाजपा सरकार ने कांग्रेस के समय से चल रही भ्रष्टाचार की लीकेज को किया बंद- मुख्यमंत्री नायब सैनी

भाजपा सरकार ने कांग्रेस के समय से चल रही भ्रष्टाचार की लीकेज को किया बंद- मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा।  भाजपा सरकार ने पोर्टल व ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर कांग्रेस के समय से चल रही भ्रष्टाचार की लीकेज को बंद कर दिया है। अब बिना भ्रष्टाचार के ही लोगों के घर बैठे काम हो रहे हैं। इससे कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का पेट खराब हो रहा है। भ्रष्टाचार बंद होने से उन्हें ही सबसे ज्यादा पीड़ा होने लगी है और इसलिए ही कहते घूम रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो सबसे पहले पोर्टल बंद करेंगे। लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें ऐसा करने का मौका देने वाली नहीं है।

चुटकी लेते हुए ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे अनाजमंडी में भारतीय मजदूर संघ के 70वें प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद कर इसमें लगे कर्मियों को बेरोजगार करते हुए घर बैठाने का हुड्डा का सपना भी कभी पूरा होने वाला नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने इस निगम के अंतर्गत लगे कर्मियों का रोजगार सुरक्षित करने का फैसला मंत्रिमंडल में अध्यादेश पारित कर लिया है। अब इन कर्मियों को कोई खतरा नहीं है लेकिन वे एक अक्तूबर को हुड्डा को जरूर घर भेज देंगे।

नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से उनके कार्यकाल से जुड़े पहले पांच सवाल किए थे, जिनका उन्होंने 10 दिन इंतजार किया लेकिन हुड्डा कोई जवाब नहीं दे पाए। फिर उन्होंने 14 सवाल किए, जिनका भी वे आज तक कोई जवाब नहीं दे सके और ऐसे में उनका बेटा प्रदेश सरकार से हिसाब मांग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस व हुड्डा के पास अपने 10 साल के शासन का एक भी काम जनता के बीच बताने योग्य नहीं है और अब वे केवल झूठ का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि हर नागरिक सब कुछ जानता है। सम्मेलन को राज्यमंत्री सुभाष सुधा, संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार व क्षेत्रिय संगठन मंत्री पवन कुमार ने भी संबोधित किया।

हुड्डा खा गए अधिकतर मलाई, सैलजा-सुरजेवाला को कम मिली तो लड़ रहे
नायब सैनी अपने पूरे संबोधन के दौरान चुटिले अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने हुड्डा के साथ-साथ कुमारी सैलजा व सुरजेवाला पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन सवालों का हुड्डा जवाब नहीं दे पाए उनका ये दोनों जवाब दे दें, क्योंकि ये तो उनके साथ सत्ता में थे। सैनी ने कहा कि हुड्डा व सैलजा-सुरजेवाला के बीच लड़ाई सत्ता में मलाई खाने की रही है। अपने समय में सत्ता की अधिकतर मलाई तो हुड्डा खा गए और इनके हाथ कम लगी, जिसकी वजह से ही ये लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top