Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां दी हैं- पूर्व सीएम मनोहर लाल

भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां दी हैं- पूर्व सीएम मनोहर लाल

रोहतक।   भाजपा 90 में से 90 सीटें जीतेगी। इसमें रोहतक का अहम स्थान होगा। हमें जनता के बीच जाकर उन्हें दो शासन का अंतर बताना होगा। जनता को बताना होगा, 10-10 साल के कार्यकाल का अंतर क्या है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का। वे सोमवार को रोहतक में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मान सम्मलेन में बोल रहे थे।

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में काम किया है। अब शहर में जाम नहीं लगता है। यहां एलीवेटेड बनाया गया है। यह शहर की लाइफ लाइन है। इसका शुरू में काफी विरोध हुआ। अब वहीं लोग एलीवेटेड पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। इसी तरह देश का पहला रेलवे एलीवेटेड रोहतक में बनाया। इससे शहर की नई तस्वीर सामने आई है।

भाजपा ने बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां दी हैं। पहले पढ़ लिख कर नौकरी नहीं मिलती थी। लोग परेशान थे। अब मेहनती को उसका परिणाम मिलने लगा है। यह सरकार का ऐसा काम है जो दिखाई नहीं देता, महसूस होता है।

ऐसे अनेक काम पार्टी ने निष्पक्ष ढंग से किए हैं। लोग कुछ नहीं भूले हैं। इन्हें सब याद है। कैसे व्यक्ति या समुदाय विशेष को तवज्जो दी जाती थी। कैसे शहर जला दिया गया। तबादला नीति से बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने जनहित में काम किया है। इसलिए तीसरी भाजपा सरकार बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top