Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा की आज होगी अहम बैठक, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता होंगे सामिल 

हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा की आज होगी अहम बैठक, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता होंगे सामिल 

पंचकूला।  हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा की आज पंचकूला में अहम बैठक होने जा रही है। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

यह बैठक दो सत्र में होगी। पहले सत्र की बैठक 11 से एक बजे तक होगी, जिसमें सीएम व प्रभारी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वही, दूसरा सत्र एक से पांच बजे तक चलेगा, जिसे गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे और विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया, शाह की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपा ने दो बैठकें भी आयोजित की। एक बैठक को खुद सीएम नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा- हरियाणा में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। उस मार्गदर्शन को हरियाणा में अक्षरांश धरातल पर उतरेंगे। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए शनिवार सुबह नौ बजे से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। 11 बजे पहला सत्र शुरू होगा। एक बजे तक पहला सत्र चलेगा, जबकि दूसरा सत्र दो बजे से शुरू होगा। पूरे दिन चलने वाली बैठक में 45 सौ से ज्यादा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। भाजपा ने अस्थायी चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top