Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

प्रभारी मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में झौंकी ताकत

प्रभारी मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में झौंकी ताकत

शिवालिक नगर में रैली के माध्यम से जनता से की वोट देने की अपील

हरिद्वार। निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा और भाजपा पार्षद पद के समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी रैली के माध्यम से जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा सहित भाजपा पार्षद पद के समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी रैली के माध्यम से जनता से भाजपा को जितने की अपील की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास की गंगा बह रही है।

महाराज ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने। इस मौके पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रैली के दौरान अपने अपने वाहनों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top