Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद अपना चुनाव मानकर लड़ाई लड़ी, लेकिन कुछ जयचंद लोगों ने किया भीतरघात-  देवेंद्र सिंह बबली

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद अपना चुनाव मानकर लड़ाई लड़ी, लेकिन कुछ जयचंद लोगों ने किया भीतरघात-  देवेंद्र सिंह बबली

हरियाणा।  टोहाना से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने भी पार्टी के ही नेता को जयचंद बताते हुए पीठ में छुरा घोंपने वाला करार दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह से 10836 वोटों से हारने के बाद बिना नाम लिए देवेंद्र बबली ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पर निशाना साधा है। भीतरघात के आरोप लगाए हैं।

टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवेंद्र बबली ने कहा कि कुछ लोगों को टोहाना का विकास रास नहीं आ रहा था। भारतीय जनता पार्टी को मां कहने वाले जयचंदों ने अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए पार्टी की पीठ और सीने में छुरा मारने का काम किया है। उन लोगों ने ढोंग किए। टोहाना क्षेत्र की जनता ने भरपूर सहयोग और आशीर्वाद दिया है तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। वे टोहाना का विकास रुकने नहीं देंगे और खूब विकास कार्य करवाएंगे।

बबली ने कहा कि जनता ने कांग्रेस का विधायक बनाया है, जो पूरे पांच साल विपक्ष में बैठेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद अपना चुनाव मानकर लड़ाई लड़ी, लेकिन कुछ जयचंद लोगों ने भीतरघात किया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सब देखा है, पार्टी हाईकमान अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा। बबली ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है, प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री नायब सैनी दूसरी बार शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top