Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे स्वर्ण मंदिर, दरबार साहिब में टेका मत्था 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे स्वर्ण मंदिर, दरबार साहिब में टेका मत्था 

अमृतसर।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब के दौर पर हैं। वह दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। सीएम सैनी ने दरबार साहिब में प्रसाद ग्रहण कर सेवा भी की। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये मेरा परम सौभाग्य है कि मैं गुरु घर आया हूं। गोल्डन टेंपल विश्वभर में प्रसिद्ध है। मन को यहां आकर शांति मिलती है। गुरुओं ने जो रास्ता दिखाया है। गुरुओं ने देश और समाज के लिए कार्य किए हैं। यहां आकर उन गुरुओं की वाणी का स्मरण होता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले में करीब छह महीने पहले आया था। एक बार फिर आज इस पवित्र स्थल पर आने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के चरणों में शीश नवाने आया हूं। उनकी शिक्षाएं हैं और उन्होंने जो मार्ग दिखाए हैं हम सभी को उन रास्तों पर ही चलना है। गुरुओं की शिक्षाएं और जो मार्ग है वह है मेहनत करो और आपस में हम मिलकर रहो।

दोनों राज्यों के पानी के विवाद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब बड़ा भाई है और हरियाणा छोटे भाई है। इसलिए बड़ा भाई कभी छोटे भाई को निराश नहीं करेगा। हरियाणा पंजाब से अलग नहीं है। हम एक ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top