Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजय संकल्प रैली में लोगों को किया संबोधित, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को वोट देने की अपील की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजय संकल्प रैली में लोगों को किया संबोधित, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को वोट देने की अपील की

सोनीपत।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास न नीयत है और ना ही नीति है। कांग्रेस भाईचारा बिगाड़कर वोट मांग रही है। कांग्रेस सरकार में जनता को न पर्याप्त बिजली मिल पा रही थी और ना ही गैस सिलिंडर। भाजपा सरकार ने जनता की परेशानी को दूर किया है। शहर से लेकर गांवों तक पर्याप्त बिजली दी जा रही है। गैस सिलिंडर के लिए अब लाइनों में नहीं लगना पड़ता।

मुख्यमत्री मंगलवार को बरोदा हलके के गांव बली ब्राह्मणान में आयोजित विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आने वाली 25 मई को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विजय संकल्प रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करते हुए अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था।

देश के विकास की किसी को चिंता नहीं थी। एक रुपये में से 15 पैसे ही जनता तक पहुंच रहे थे। भाजपा सरकार ने सबसे पहले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है, जिससे मोदी सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, महिपाल ढांडा, योगेश्वर दत्त, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, संतोष अहलावत, शुभकरण चौधरी, जसबीर दोदवा, प्रदीप सांगवान, रामफल चिड़ाना, निशांत छोक्कर सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top