Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए मतदान की अपील की 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए मतदान की अपील की 

कांग्रेस को 2024 के चुनाव में हार का डर सता रहा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

हरियाणा।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस को 2024 के चुनाव में हार का डर सता रहा है। जिसके चलते कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में अभी तक नहीं उतारे है। वे रविवार को भिवानी जिला के कस्बा बवानीखेड़ा में आयोजित विजय संकल्प यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान मंच का संचालन जिला अध्यक्ष मुकेश गौड ने किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना व उज्ज्वला योजना के साथ ही देश व प्रदेश में सडक़ों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है। उसके साथ ही बगैर पर्ची व खर्ची के युवाओं को रोजगार मिला है।
ऐसे में वे जनता से अपील करते है कि 25 मई को 18वीं लोकसभा के चुनाव में जनता कमल के निशान पर मोहर लगाने का काम करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 400 पार के नारे को चरित्रार्थ करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2019 के चुनाव की हार से डरकर अब 2024 में अपने प्रत्याशी खड़े नहीं कर रही है। क्योंकि उन्हे लगता है कि 2024 के चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनाएंगे। इस बात का डर कांग्रेस को सता रहा है। 

इस मौके पर निवर्तमान सांसद धर्मबीर सिंह व हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही तथा कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की बदौलत देश में सड़क, रेलवे व विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हुए है। जिसके चलते 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में मैडिकल कॉलेज बनाने का कार्य सरकार ने किया है। धर्मबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के विकास कार्यो के चलते हुए कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय दल की बजाए क्षेत्रीय दल बनता नजर आ रहा है।

वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसलें बगैर किसी व्यवधान के खरीदी जा रही है तथा एक अप्रैल से गेहूं की खरीद भी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर रैली के आयोजक सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री बिसंबर वाल्मीकि ने कहा कि राज्य सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाया है। बगैर पर्ची व खर्ची के रोजगार देकर युवाओं को शिक्षा की तरफ आगे बढ़ऩे का रास्ता दिखाया है। उन्होंने भिवानी से हांसी फोरलैन के निर्माण कार्य को इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा होने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top