Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

टोहाना पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, एक विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का किया दावा 

टोहाना पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, एक विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का किया दावा 

हरियाणा।  पंजाब रैली में जाने से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी टोहाना पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में एक विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है। सिरसा सीट भी बीजेपी बड़े मार्जन से जीतेगी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह पंजाब में प्रचार प्रसार के लिए जा रहे हैं।

पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, अकाली दल की रही हो या आम आदमी पार्टी की, जनता का हमेशा शोषण हुआ है। पंजाब की जनता भी समझ चुकी है और बीजेपी को वोट देने के लिए तैयार है। पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे में सहयोग करने का मन बना चुकी है।

नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि 4 जून के बाद बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता काम करवाने के लिए आता है तो अधिकारी उसका काम करें। बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। यदि किसी ने काम करने से टाल मटोल किया तो उसका जबाव लिया जाएगा। सैनी ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ अधिकारियों की शिकायत आई है, जिसकी रिपोर्ट ली जा रही है, उन्हें जवाब देना पड़ेगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा भ्रष्टाचार में है, जो 2029 चुनाव में ढह जाएगा। अब लोगों का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है, देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार 2019 चुनाव में भी 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था, लेकिन वह जीरो पर सिमट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top