Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भिवानी पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में किया जनसभा को संबोधित

भिवानी पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में किया जनसभा को संबोधित

हरियाणा। भिवानी के हुडा ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रैली में उपस्थित जनसमूह को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में अवगत कराया, साथ ही विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जहां भी हम जा रहे हैं, हमें जनता का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।” उन्होंने विपक्षी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को अपने बेटे के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता। वह परिवारवाद में उलझ गए हैं, और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी है। परिवारवाद से न केवल देश बल्कि मानवता को भी नुकसान पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की नीतियों पर भरोसा है और यही विश्वास तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top