Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

सीएम नायब सैनी ने नारनौंद की अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को किया संबोधित

सीएम नायब सैनी ने नारनौंद की अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को किया संबोधित

हरियाणा।  हिसार के नारनौंद की अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि जो भी अधिकारी गलत करेगा चक्कर कटवा देंगे। ऐसी हालत कर देंगे। अभी 4 जून तक चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। इसके बाद सभी व्यवस्था कर देंगे कि लोगों को कोई दिक्कत न आए। सीएम हाउस आपका है कभी भी आ सकते हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में खर्ची तथा पर्ची दोनों चलती थी। पैसे वालों को ही नौकरी मिलती थी। आज बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी मिलती है।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस को आज विपक्ष के नेता भी नहीं है। जो केजरीवाल कांग्रेस को पानी पी पी कर गाली देता था। बच्चों की कसम खाता था। अब कांग्रेस के गले मिल गए हैं। भ्रष्टाचारियों तथा परिवार को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। कांग्रेस घमंडिया गठबंधन के लोग इस देश को तोड़ने की बात करते हैं।

इस गठबंधन युवराज राहुल गांधी उनका समर्थन करता है। पिछले 55 साल के कांग्रेस के शासन पर 10 साल का नरेंद्र मोदी का शासन बहुत भारी है। कोई ऐसा सिर नहीं रहेगा जिसपर छत न हो। हर परिवार को आवास दिया जाएगा। कांग्रेस महज 272 पर चुनाव लड़ रही है। जब 2029 का चुनाव आएगा तो कांग्रेस कहीं नही लड़ रही होगी।

प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा में तो बी कंपनी हैं बापू बेटा कंपनी हैं। कांग्रेस हो भाजपा या जजपा सभी में बापू बेटा कंपनी है। जजपा इनेलो तो लोगों को बेवकूफ बनाना चाहती है। नारनौंद में 2019 में बहकाने वाले आए गए। खोपर चाबी घुमा कर चले गए थे। अब चाबी गुम हो गई तथा कमरा बंद हो चुका है। यह देश के भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस ने देश के संविधान में 100 बार परिवर्तन किए। 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया। देश में आपातकाल लागू करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात रही है। कांग्रेस अपने परिवार के खोटे सिक्के, नकली नोट को चलाना चाहती है। सीएए का बिल नरेंद्र मोदी लेकर आए तो घमंडिया गठबंधन ने विरोध किया। छह महीने तक रोड बंद कर दिया था।

भाजपा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर तीन दिन तक यूक्रेन युद्ध बंद हुआ था। तब हमारे देश के 20 हजार बच्चे निकाले गए। चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी अमरनाथ गुफा में गए थे। राहुल गांधी कोलंबिया जाते हैं। यह मेरा चुनाव नहीं राहुल गांधी व नरेंद्र मोदी के बीच का चुनाव है। हुड्डा साहब के समय में सारी नौकरी, पैसा, प्रोजेक्ट रोहतक में दिए जाते थे। ग्रीन ब्रिगेड ने बूथ कैप्चर किए जिसके बाद महम कांड हुआ था। ग्रीन ब्रिगेड का सरगना जेपी था। इस कारण चौधरी देवीलाल को इस्तीफा भी देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब तक हर महीने 5 तारीख को हिसार आता था, अब हर सोमवार को हिसार में रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top