Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इतना झूठ बोला, छलावा किया, लोगों को गुमराह किया- राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इतना झूठ बोला, छलावा किया, लोगों को गुमराह किया- राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला

हिसार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा है कि रणजीत सिंह बहुत वरिष्ठ नेता हैं और उनके ऊपर शायद कभी-कभी कांग्रेस पार्टी का असर आ जाता होगा। वह सारी उम्र कांग्रेस पार्टी में रहे हैं। उनको इस बात का ध्यान करना पड़ेगा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में अनुशासन ही सर्वोपरि है।

सुभाष बराला ने हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे रणजीत सिंह की ओर से कुछ नेताओं को जयचंद कहने को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे। टोहाना में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इतना झूठ बोला, छलावा किया, संविधान व आरक्षण खत्म करने के नाम पर लोगों को गुमराह किया। महिलाओं के खाते में 8500-8500 रुपये हर महीने खाते में डालने का दुष्प्रचार किया गया। इन सारे पड़पंचों के बावजूद देश की जनता ने सबसे अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी को दी।

गौरतलब है कि रणजीत सिंह ने हिसार लोकसभा क्षेत्र में हुई हार के बाद कुछ नेताओं को जयचंद बताया था। इसको लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुई थी। रणजीत सिंह का दावा है कि जयचंदों के नाम उन्होंने पार्टी हाईकमान को सौंप दिए हैं। बराला ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु के बाद पहला ऐसा मौका आया है, जब देश की जनता ने किसी पार्टी अथवा व्यक्ति पर इतना विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।

कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर बोलते हुए सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी है, कहीं हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं तो कहीं सुरजेवाला व कुमारी शैलजा सीएम बनना चाहते हैं। पता नहीं कांग्रेस में कौन-कौन सीएम बनना चाहता है। कांग्रेस में गुटबाजी इस कदर है कि लोगों ने सरेआम इनमें जूतमपजार होती देखी है। जनता इन्हें गंभीरता से नहीं लेने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top