Breaking News
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
आईपीएल 2025– चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2025– चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया उनका भावपूर्ण स्मरण 
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया उनका भावपूर्ण स्मरण 
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर
सिनेमाघरों में नहीं चला ‘केसरी चैप्टर 2’ का जादू, फिल्म की कमाई में लगातार आ रही गिरावट
सिनेमाघरों में नहीं चला ‘केसरी चैप्टर 2’ का जादू, फिल्म की कमाई में लगातार आ रही गिरावट
उत्तराखंड सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत मिलने वाली सब्सिडी बंद करने का लिया फैसला 
उत्तराखंड सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत मिलने वाली सब्सिडी बंद करने का लिया फैसला 
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव
मलेरिया के इलाज के बाद भी रहती है कमजोरी और थकान, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा लाभ
मलेरिया के इलाज के बाद भी रहती है कमजोरी और थकान, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा लाभ
धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी
धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के लोगों को भाजपा की विफलताएं बताएंगे – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के लोगों को भाजपा की विफलताएं बताएंगे – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

रोहतक। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। विपक्षी दल मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश के लोगों को भाजपा सरकार की विफलताएं बताएंगे। साथ में कांग्रेस का संकल्प पत्र पहुंचाएंगे। इसके लिए बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। भाजपा बताए कि लोगों को 100-100 गज के प्लॉट कहां पर दिए हैं। जमीन तो चिन्हित की ही नहीं। कागजों में ही प्लॉट बांटे जा रहे हैं। हुड्डा रविवार को रोहतक के डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश विकास के मामले में नंबर एक था, लेकिन बेरोजगार व अपराध के मामले में भाजपा ने नंबर एक बना दिया। भाजपा ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में जनविरोधी फैसले लिए हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियां बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए क्या-क्या संकल्प लिए है। पार्टी का तैयार संकल्प पत्र घर-घर पहुंचाया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का टिकट उसे दिया जाएगा तो चुनाव जिताऊं होगा। बाकी मिलकर उसका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में चार लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए गए। तीन लाख प्लॉट और जरूरतमंदों को लेने के लिए चिन्हित किए, लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही योजना पर रोक लगा दी। अब दिखावा किया जा रहा है। कागजों में ही प्लॉट बांटे जा रहे हैं, इसके लिए जमीन चिंहित नहीं की गई। सुविधाएं देने की कोई योजना है। एक तरह से लोगों की आंखों में भाजपा धूल झोंकने का प्रयास कर रही है, लेकिन कामयाब नहीं होगी। इस मौके पर कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा व पूर्व विधायक संतकुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top