Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

संध्या अर्घ्य के लिए घाटों पर लगी भीड़, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लेंगे आरती में हिस्सा

संध्या अर्घ्य के लिए घाटों पर लगी भीड़, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लेंगे आरती में हिस्सा

कुरुक्षेत्र।  हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर तट पर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर व्रती और श्रद्धालु संध्या अर्घ्य देने के लिए जुटने लगे हैं। व्रती ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगा सूर्य को संध्या अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सरोवर के चारों ओर घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री को सजा लिया है, अब वे सूर्य को संध्या अर्घ्य देने के इंतजार में हैं। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा में शामिल हो सकें।

राज्यस्तरीय छठ महोत्सव में बतौर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। वे संध्या आरती में हिस्सा लेंगे और संध्या अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा करेंगे। व्रतियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है और वे विधिपूर्वक पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

संध्या अर्घ्य के लिए घाटों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बसों से लेकर ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं ने सुबह से ब्रह्मसरोवर पर पहुंचना शुरू कर दिया था, जिसके चलते मेले जैसा माहौल बना हुआ है। पहली बार राज्यस्तरीय महोत्सव को लेकर रौनक और भी अधिक बढ़ गई है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और बाजार सज चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी शाम छह बजे तक शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top