Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

बहू ने सास पर चाकू से किया हमला, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार

बहू ने सास पर चाकू से किया हमला, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा। रेवाड़ी के विजय नगर मोहल्ले में शुक्रवार देररात बहू ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय माया देवी रात को पुत्रवधू चंचल के साथ घर पर थीं। बेटा विपिन कंपनी में ड्यूटी पर गया था। रात को चंचल ने विपिन को फोन पर बताया कि कोई बदमाश घर में घुस आया है। उसने उस पर और मां माया देवी पर चाकू से हमला कर लूटपाट की है। विपिन ने मामा को इसकी सूचना दी। जब मामा विजय नगर पहुंचा, तो माया देवी मृतावस्था में पड़ी थीं। शरीर से काफी खून बह चुका था।चंचल के शरीर पर चाकू के मामूली निशान पाए गए। विपिन के मामा ने घटना की सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।

इस पर एचएसओ कृष्ण कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। इसी दौरान विपिन भी कंपनी से घर आ गया। पुलिस को चंचल की कहानी गले से नहीं उतर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई की तो उसने सास की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि शादी के बाद से ही सास उसके साथ बात-बात पर झगड़ा करती थी। रात को खाना खाते समय भी उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने गुस्से में सास पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में खुद को बचाने के लिए अपने शरीर पर चाकू मार लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top