Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

घने कोहरे ने बढाई चिंता, कई ट्रेनें हुई देरी से रवाना, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना 

घने कोहरे ने बढाई चिंता, कई ट्रेनें हुई देरी से रवाना, यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना 

हरियाणा।  सिरसा जिले में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। दृश्यता महज 2 मीटर तक सिमट गई। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, कोहरे के साथ गिर रही ओस ने किसानों को राहत दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की फसल के लिए ऐसी मौसम परिस्थितियां लाभदायक हैं। हालांकि, परिवहन सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को दिक्कतें हुईं।

ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
कोहरे के कारण सिरसा से चलने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। किसान एक्सप्रेस, जो सुबह 6:20 बजे चलनी थी, 6:50 बजे चली। इसी तरह दिल्ली एक्सप्रेस, जो सुबह 6:35 बजे प्रस्थान करती है, 7:39 बजे रवाना हुई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान फॉग लाइट्स का उपयोग करें और धीरे-धीरे वाहन चलाएं। सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।

कोहरे ने मौसम को और ठंडा किया
कुरुक्षेत्र में अलसुबह से घने कोहरे ने मौसम को और ठंडा कर दिया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिलेभर में पिछले पांच दिनों से सुबह और शाम गहरे कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कें धुंध में लिपटी नजर आईं, और वाहन चालक अपनी गति कम करके संभल-संभल कर वाहन चला रहे हैं। घनी धुंध के चलते सड़क हादसों की संभावना भी बढ़ गई है।

यमुनानगर में 20 मीटर दृश्यता रही, रेंग कर चले वाहन
यमुनानगर में शनिवार सुबह फिर से घना कोहरा छा गया। ठंडी हवाएं और कोहरा छाने से मौसम में ठंडक खुल गई जिसके चलते जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध के कारण जहां दृश्यता 20 मीटर रही, ऐसे में वाहन सड़कों पर रेंग कर चले तथा चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाना पड़ा। उल्लेखनीय है जिले में पिछले 4 दिन से लगातार धुंध के साथ कोहरा पड़ रहा है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें
ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। सीएमओ मंजीत सिंह का कहना है कि ठंड के इस दौर में बुजुर्ग व बच्चे विशेषतौर पर एहतियात बरतें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। गुनगुना पानी पिएं। बेहतर होगा यदि सैर की बजाय घर में ही हल्का व्यायाम कर लिया करें। चाय में अदरक व तुलसी डालकर पिएं। यह स्वास्थ्यवर्धक है। इन दिनों खांसी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top