Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

घने कोहरे ने एक बार फिर वाहनों की रफ्तार की धीमी, वाहन चालकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना 

घने कोहरे ने एक बार फिर वाहनों की रफ्तार की धीमी, वाहन चालकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना 

हरियाणा।  हरियाणा में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर वाहनों की रफ्तार थाम दी। वीरवार रात से ही कोहरे की चादर वातावरण में फैलने लगी थी, जो सुबह होते-होते और गहरा गई। कोहरे के चलते दृश्यता घटकर पांच मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर वाहन रेंगते नजर आए।

शुक्रवार तड़के उठने पर लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा, जिसने वाहनों की गति को धीमा कर दिया। कोहरे की वजह से वाहन चालक अपनी गाड़ियों की लाइट जलाने को मजबूर हो गए। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 3.1 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश की संभावनाएं हैं। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी बढ़ेगी।

झज्जर में दृश्यता शून्य
झज्जर में भी शुक्रवार को घने कोहरे ने दृश्यता शून्य कर दी। कोहरा वीरवार रात से ही छाया हुआ था, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी कठिनाई हुई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

कुरुक्षेत्र में शीत लहर का प्रभाव
कुरुक्षेत्र में गहरा कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

भिवानी में वाहनों की रफ्तार धीमी
भिवानी में शुक्रवार सुबह दृश्यता सात मीटर से भी कम हो गई, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़ में तापमान गिरा
महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।

बारिश और कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 से 12 जनवरी के बीच बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही घने कोहरे की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top