Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

बादल छाने के बावजूद लोगों को सता रही उमस भरी गर्मी, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज 

बादल छाने के बावजूद लोगों को सता रही उमस भरी गर्मी, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज 

हरियाणा।  पिछले तीन दिन से फिर से उमस भरी गर्मी है। बीच-बीच में बादल छाने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। कई जिलों में छह जुलाई को हुई बारिश के बाद अब पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा है।

बादल छाने के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। लोग पसीने से तरबतर रहे। इससे फतेहाबाद जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु में आद्रता 62 प्रतिशत रही।

वहीं, चरखी दादरी में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। दादरी में दिन का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बिना काफी रकबा बिना बिजाई के खाली पड़ा है। किसानों का कहना है कि बिजाई में देरी के कारण उनकी चिंता बढ़ती जा रही है क्योंकि खरीफ की फसलें बारिश पर ही निर्भर होती हैं।

अधिकारी के अनुसार
राज्य में 11 जुलाई से 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता 11 जुलाई से फिर से बढ़ेगी। इसलिए ज्यादातर क्षेत्रों में 11 जुलाई की रात से 13 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है लेकिन 14 और 15 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी हो सकती है जिससे उत्तरी जिलों में कहीं हल्की बारिश समेत पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की संभावना है। – मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, एमएचयू, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top