Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

डॉ. अरविंद शर्मा को हरियाणा सरकार के मंत्रीमंडल में मिला अहम पद, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

डॉ. अरविंद शर्मा को हरियाणा सरकार के मंत्रीमंडल में मिला अहम पद, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

हरियाणा।  सोनीपत के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पहली बार जीत दिलाने वाले डॉ. अरविंद शर्मा को इस बार नायब सैनी की अगुवाई में हरियाणा सरकार के मंत्रीमंडल में अहम पद दिया गया है। डॉ. अरविंद शर्मा, जो पहले केंद्रीय राजनीति में सक्रिय थे, अब राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक सफर 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद वे इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए और करनाल से 2004 और 2009 में सांसद चुने गए। 2014 में कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था, हालांकि यमुनानगर और जुलाना से विधानसभा चुनाव हार गए।

2019 में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 7503 मतों से हराकर सांसद बने। 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें गोहाना से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने तीन बार के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक को पराजित कर जीत दर्ज की।

डॉ. शर्मा की इस जीत के बाद से ही उन्हें मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं, और आखिरकार उन्हें नायब सैनी के मंत्रीमंडल में महत्वपूर्ण पद मिला है। उनका अनुभव और राजनीतिक कौशल भाजपा सरकार को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top