Breaking News
शराब पार्टी में कहासुनी के बाद सलमान की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शराब पार्टी में कहासुनी के बाद सलमान की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 1.24 लाख रुपये, मामला दर्ज
अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 1.24 लाख रुपये, मामला दर्ज
चारधाम यात्रा- 28 अप्रैल से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, अब तक 21 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा- 28 अप्रैल से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, अब तक 21 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
 प्रदेश शासन ने आउटसोर्स माध्यम से नियुक्तियों पर लगाया प्रतिबन्ध 
 प्रदेश शासन ने आउटसोर्स माध्यम से नियुक्तियों पर लगाया प्रतिबन्ध 
क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा नमक खाना भी है खतरनाक, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ 
क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा नमक खाना भी है खतरनाक, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ 
उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज
उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा गैरहाजिर शिक्षकों व कर्मचारियों को किया जाए बर्खास्त
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा गैरहाजिर शिक्षकों व कर्मचारियों को किया जाए बर्खास्त
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
आईपीएल 2025– चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2025– चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

लगातार बढ़ते तापमान की वजह से फसलों को 30 प्रतिशत तक हुआ नुकसान, कपास, मूंग, ग्वार की फसलें झुलसी 

लगातार बढ़ते तापमान की वजह से फसलों को 30 प्रतिशत तक हुआ नुकसान, कपास, मूंग, ग्वार की फसलें झुलसी 

हरियाणा।  पिछले 30 दिन से लगातार 43 से 48 डिग्री के बीच दर्ज किए गए तापमान के कारण कपास, मूंग, ग्वार की फसलें झुलस गई हैं। इस कारण फसलों को 30 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। ऐसे में अगर मानसून में एक सप्ताह की देरी हुई तो यह नुकसान 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। धूल भरी आंधी के कारण सब्जियों का उत्पादन घटा है, जिस कारण दाम बढ़ते जा रहे हैं।

कृषि उपनिदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने कहा कि नुकसान का सही आंकड़ा फील्ड के अधिकारियों की रिपोर्ट से ही मिलेगा। लगातार लू चलने तथा तापमान सामान्य से अधिक बने रहने के कारण नुकसान हुआ है। अगेती फसलों में नुकसान सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि इस बार गर्मी के लंबे दौर से मूंग की फसल पर सबसे अधिक नुकसान हुआ।

करीब 40 प्रतिशत तक मूंग नष्ट हो चुकी है। कपास में 30 प्रतिशत तक का नुकसान हो चुका है। अगेती ग्वार की फसल 25 से 35 प्रतिशत तक झुलस कर सूख चुकी है। प्रदेश में करीब 10 लाख हेक्टेयर में कपास की बिजाई हुई है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक जिले में कपास को सबसे अधिक नुकसान है।

पिछले एक महीने में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया है। तापमान लगातार अधिक बने रहने के चलते फसलों पर असर हुआ। अगर बीच में एक बार भी बारिश होती तो काफी बचाव रहता। 19 से मौसम में बदलाव आएगा। 22 से प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं। – डॉ. एमएल खीचड़, विभाग अध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू

रात का तापमान 34.5 पहुंचा, 19 से बदलेगा मौसम
सोमवार को जींद जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। 11 जिलों में तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक है। अब रात को भी सुकून नहीं मिल पा रहा। दादरी में रात का तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पश्चिम विक्षोभ के चलते 19 जून से मौसम में बदलाव दिखेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब के आसपास बनेगा। इसके चलते 19-21 जून के दौरान संपूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही का असर दिखेगा। हरियाणा के उत्तरी जिलों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। धीरे-धीरे शेष हरियाणा पर भी प्रभाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top