Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

रंजिश के चलते चचेरे भाई पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, गांव में दहशत का माहौल

रंजिश के चलते चचेरे भाई पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, गांव में दहशत का माहौल

पानीपत। रंजिश के चलते आसन कला गांव में शुक्रवार रात को एक बदमाश किस्म के युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और 10 से ज्यादा हवाई फायर भी किया। इनमें से कई गोलियां आरोपी के चचेरे भाई संदीप को लगी। इसके बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए शहर के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है। इस वारदात के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घायल के पिता के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थाना मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में आसन कला निवासी किसान ब्रह्मपाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे वह, उसकी पत्नी, उसका बेटा और उसकी पुत्र वधू घर पर मौजूद थे। उसी समय उनके घर पर मोनू पुत्र जगदीश और संदीप पुत्र करण सिंह मोटरसाइकिल पर आए। आरोपियों ने आते ही उनके बेटे संदीप पर हथियार लहराते हुए गोलियां चला दी। घायल संदीप जैसे तैसे घर के अंदर की ओर भागा तो आरोपियों ने पड़कर उस पर चाकू से कई वार किये।

इसके बाद आरोपी ने अपनी जेब से कई गोलियां निकालकर उन्हें दिखाई और धमकी दी कि आज वे उनके पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मार पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए वापस हथियारों को हवा में लहराते हुए भाग गए। घर के बाहर चुलकाना गांव का निवासी रवि पुत्र सुभाष भी खड़ा था जो उनके भागने में मदद कर रहा था। उन्होंने अपने घायल बेटे संदीप को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संदीप का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top