Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष के लोगों ने पति पर लगाया आरोप

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष के लोगों ने पति पर लगाया आरोप

हरियाणा।  फतेहाबाद के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.देवेंद्र लूथरा की पत्नी 62 वर्षीय सुनीता लूथरा ने शुक्रवार रात को पारिवारिक कलह के चलते पंखें से फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने सुनीता के पति डॉ.देवेंद्र पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया। इसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ.जोगेंद्र ने तथ्य जुटाए। डॉ.लूथरा का परिवार मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल के ऊपर ही बने घर में रहता है।

मृतका सुनीता के भाई सुनील व विकास ने बताया कि उनकी बहन की जब से डॉ.देवेंद्र लूथरा के साथ शादी हुई है, तभी से उनका जीजा उनकी बहन के साथ झगड़ा करता था। उसके साथ क्लेश रखता था। उसे भाई के बेटे की शादी में भी नहीं जाने दिया गया। इससे पहले उनके जीजा का अपने पिता के साथ भी झगड़ा था। इसके पिता ने भी उसे बेदखल कर दिया था। मायके पक्ष के लोगों से भी उसे नहीं मिलने दिया जाता था। दोनों भाईयों ने अपने जीजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार सुनीता का बेटा डॉ.प्रतीक और डॉ.नैंसी फतेहाबाद में ही अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हैं। सुबह दोनों उठे तो देखा कि सुनीता का कमरा बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खोला तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने अन्य परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top