Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी फरार

पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी फरार

हरियाणा। जींद के हनुमान नगर में  पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात की जानकारी उस समय मिली जब बच्चों ने इस बारे में पड़ोसी को बताया। हत्या की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शहर थाना पुलिस ने वार्ड पार्षद की शिकायत पर फरार महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हनुमान नगर निवासी संदीप का 35 वर्षीय पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद रहता था। इसके चलते पहले भी उनके बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी।

रविवार रात को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ तो संदीप ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो मां घर में नहीं मिली। इस पर बच्चों ने छत पर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद वार्ड पार्षद राजकुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

पार्षद राजकुमार ने बताया कि सुनीता के पहले पति अमित की दो साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह देवर संदीप के साथ करेपा करके रहती थी। दोनों पति-पत्नी बच्चों को साथ लेकर रह रहे थे। शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वार्ड के एमसी राजकुमार की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top