Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

कड़ी धूप व लू की वजह से लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन का यलो अलर्ट किया जारी 

कड़ी धूप व लू की वजह से लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन का यलो अलर्ट किया जारी 

सोनीपत।  हरियाणा के लोगों को पांच दिन और भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। पांचों दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया जाएगा और लू का भी सामना करना पड़ेगा। अगले पांच दिन का मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 20 जून से राहत की बौछारें शुरू हो सकती हैं। राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने के आसार हैं।

उधर, रात का तापमान भी काफी बढ़ गया है। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। सिरसा में रात का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। सिरसा में दिन व रात का तापमान में अंतर सिर्फ दस डिग्री का अंतर रह गया है।

मई के बाद जून में भी काफी तेज गर्मी पड़ रही है। कड़ी धूप व लू की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन राज्य के कई शहरों में लू चलती रही। इनमें सिरसा, अंबाला, हिसार, चंडीगढ़ करनाल, नारनौल और रोहतक शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक जींद, नूंह और फरीदाबाद राज्य के सबसे गर्म शहर दर्ज किए गए।

इन शहरों में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला में 44.5, हिसार में 44.6, करनाल में 44.2, नारनौल में 44, रोहतक में 45, भिवानी में 43.6, सिरसा में 45, गुरुग्राम में 44, कुरुक्षेत्र 44.1, मेवात में 45, सोनीपत में 45.6 और यमुनानगर में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top