Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

विपक्ष ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने का काम किया- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विपक्ष ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने का काम किया- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके खुद के बही खाते खराब हैं, वे वर्तमान सरकार से हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं। विपक्ष ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने का काम किया है जबकि असली विकास कार्य तो वर्ष 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया।

मुख्यमंत्री धन्यवादी दौरे के दौरान गांव डबरी में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने कार्यकाल में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं किया और अब वे झूठ बोलकर जनता से वोट की उम्मीद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सबसे पहले सेक्टर-7 स्थित श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे और बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद प्रेसवार्ता की। डबरी गांव में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबरी गांव में एक करोड़ 35 लाख रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं। गांव की पंचायत की ओर से मांग पत्र दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव में विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री इसके उपरांत सेवा भारती कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मौके पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, उपायुक्त उत्तम सिंह व पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एसडीएम अनुभव मेहता, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top