Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के विरोध में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने की नारेबाजी 

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के विरोध में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने की नारेबाजी 
हरियाणा। फतेहाबाद के गांव करनौली में सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के विरोध में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने नारेबाजी की। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोका और उसके बाद तंवर गाड़ी में बैठकर काफिले के साथ आगे बढ़े। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव भी अशोक तंवर के साथ थे। दरअसल, सोमवार को गांव करनौली से अशोक तंवर के प्रचार अभियान के तहत पहली जनसभा का आयोजन किया गया था। जैसे ही अशोक तंवर अपनी जनसभा खत्म करके जाने लगे तो उन्हें देखते ही पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। किसान नारेबाजी करते हुए तंवर की गाड़ी के चारों तरफ इकट्ठे हो गए।
विरोध प्रदर्शन की पहले से आशंका होने के कारण काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इन पुलिसकर्मियों ने किसानों को रोका। विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की तरफ गाड़ी की खिड़की में खड़े होकर भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इससे किसानों ने और तेजी से बीजेपी सरकार व अशोक तंवर के मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। किसानों ने यहां तक भी कह दिया कि हारेगा। पुलिसकर्मियों ने किसानों को रोका तो उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top