Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

अज्ञात कारणों से फैक्टरी में लगी आग, आसमान में उठे धुएं का गुबार,  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

अज्ञात कारणों से फैक्टरी में लगी आग, आसमान में उठे धुएं का गुबार,  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

हरियाणा।  सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को मुर्गा पेंट फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने थिनर के ड्रम को चपेट में लिया। जिससे ड्रम फटकर आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगते ही कर्मियों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। आग की सूचना दमकल केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 12 गाडियां आग पर काबू पाने में लगी है। सोनीपत समेत झज्जर व रोहतक से भी गाडियां बुलवाई गई है।

गांव फिरोजपुर बांगर स्थित मुर्गा पेंट फैक्टरी में शुक्रवार को करीब सवा 12 बजे आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में कार्यरत सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया। जिसके बाद साढ़े 12 बजे अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पेंट फैक्टरी में रखे थिनर के ड्रम में आग होने के चलते वह धमाके साथ फटने लगे। जिससे आग भडक़ गई थी। अग्निशमन विभाग की टीम को आग पर काबू में मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत के साथ ही झज्जर व रोहतक से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ां  बुलवाई गई हैं। 12 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे बाद आग को शांत किया जा सका है। हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास जारी है।

फैक्टरी में लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ गया था। लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े। वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा तो पुलिस ने उन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top