Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हरियाणा में कोहरे ने वाहनों की रफ़्तार की धीमी, तापमान में भी आई गिरावट

हरियाणा में कोहरे ने वाहनों की रफ़्तार की धीमी, तापमान में भी आई गिरावट

हिसार। हरियाणा में सोमवार सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा। हिसार में सुबह करीब 7 से ही कोहरे का असर दिखाई देने लगा जिसके कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अब स्माॅग का ज्यादा असर नहीं है। इस समय दिखाई देने वाला कोहरा सर्दी के साथ आया है।

अगले दो से तीन दिन तक इसका असर दिखाई देगा। तापमान में भी गिरावट की संभावना मानी जा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर रहा था। अगर इस सीजन की बात करें तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब तक पहुंच चुका है।

झज्जर में छाया हल्का कोहरा और स्मॉग
झज्जर में कई दिनों के बाद सोमवार को हल्का कोहरा और स्मॉग फिर छाया। इस कारण लोगों को आंखों में जलन की शिकायत रही। वहीं आदेशों की उल्लंघन करते हुए कई निजी स्कूल भी खुले। जिला प्रशासन ने रविवार को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए थे, उसके बावजूद सोमवार को स्कूल खुले। सुबह-सुबह बच्चे पैदल और बसों में स्कूल जाते हुए नजर आए। स्कूल खोलने के बावजूद शिक्षा विभाग ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं स्मॉग और कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top