Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

पूर्व सीएम मनोहरलाल ने आदमपुर में जनसभा को किया संबोधित, भजनलाल, कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई की खूब तारीफ की

पूर्व सीएम मनोहरलाल ने आदमपुर में जनसभा को किया संबोधित, भजनलाल, कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई की खूब तारीफ की

हिसार।  हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहरलाल आदमपुर में जनसभा में डैमेज कंट्रोल करते दिखे। उन्होंने मंच से चौधरी भजनलाल, कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई की खूब तारीफ की। मंच पर पहुंचने से पहले चौधरी भजनलाल के स्मृति स्थल पर पहुंच कर नमन किया। मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चौधरी भजनलाल ने इस विधानसभा क्षेत्र की सेवा की।

उनके सेवा भाव को कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2004 में चौधरी भजनलाल के साथ धोखा हुआ। चौधरी भजनलाल को सीएम बनाने के लिए जनता ने कांग्रेस को जिताया। भजनलाल की बजाए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुर्सी हथिया ली। उन्होंने कहा सावधान रहो, कांग्रेस से सावधान रहो।

पूर्व सीएम मनोहरलाल 10 अप्रैल को नलवा विधानसभा के गांव कैमरी में रैली को संबोधित करने पहुंचे तो उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसे पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल से जोड़ कर देखा जा रहा था। जिसके बाद से कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई के अलावा बिश्नोई समाज के लोगों में नाराजगी थी।

इसी नाराजगी को दूर करने के लिए पूर्व सीएम मनोहरलाल आदमपुर रैली में पहुंचे। इस रैली में लाने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी कुलदीप तथा भव्य को मनाने दिल्ली पहुंचे थे। सोमवार को आदमपुर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद पहली बार आया हूं।

उस दिन तो इतना अपनापन नहीं दिखाई दिया जितना आज दिखाई दे रहा है। उस दिन तो हमने भव्य को कली पकड़ाई थी। आपने कमल का फूल खिलाकर भेजा इस कारण अपनापन नजर आ रहा है। आदमपुर पहली बार कमलमय हुआ है।

कुलदीप बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई नाराजगी, मन में मलाल नहीं रखना। जितने वोट आपने भव्य को दिए उससे अधिक वोट रणजीत सिंह को देंगे तो आपके बेटे की लाज बचेगी।

कोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को कैसे भूल सकता है। उनके कार्यकाल में भू माफिया घोटाला किया। दस साल की सरकार के सरकार में आदमपुर से सबसे अधिक भेदभाव किया। किसी बहकावे में नहीं आना। हमने नरेंद्र मोदी, मनोहरलाल को देखना है। इन दोनों के कारण देश प्रदेश का विकास हो रहा है।

आप परिवार के लोग सब बाते समझते हो। मनोहर लाल बढ़िया नेता हैं। लोग उल्ट सुल्ट बकवास कर देंगे। हर एक मुख्यमंत्री पर जाने अनजाने में भ्रष्टाचार के लांछन लगे हैं। मनोहरलाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में कोई एक आदमी बता दें, जिनके कारण इन पर भ्रष्टाचार के शक की सुई भी हिली हो।

ऐसे ईमानदार आदमी का आपको साथ देना चाहिए। अफवाहों के चक्कर में मत आना। उन किसानों का भी आभार जताता हूं जिन्होंने हमारा मान सम्मान रखा। किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। अगर मन से साथ हो भव्य की ईमानदारी की और मेरे संघर्ष की लाज रखना।

पूर्व सीएम मनोहरलाल ने राम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक का जिक्र कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है। 55 साल के राज में उतने काम नहीं किए जितने मोदी ने 10 साल में कर दिए राम मंदिर के मुद्दे का समाधान किया, धारा 370 को खत्म किया, नार्थ ईस्ट के राज्यों से नक्सलवाद को खत्म किया। मोदी ने देश की सैन्य ताकत, आर्थिक ताकत, कूटनीतिक ताकत बढ़ाई है। मोदी सर्वमान्य विश्व नेता बन गए हैं। देश में 20 करोड़ लोग बीपीएल से बाहर आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top