Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हरियाणा के पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी का निधन, बीमारी के चलते अस्पताल में थे भर्ती

हरियाणा के पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी का निधन, बीमारी के चलते अस्पताल में थे भर्ती

हिसार। हरियाणा के पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार हरि सिंह सैनी बीमारी के चलते निजी अस्पताल में भर्ती थे और सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी का राजनीतिक सफर बड़ा लंबा है। 1982 में हरि सिंह सैनी ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर बलदेव तायल और ओमप्रकाश महाजन के खिलाफ पहला चुनाव लड़ा और हार गए। जिसके बाद उन्होंने चौधरी देवीलाल का हाथ थामा।

1986 में देवीलाल की लहर में सैनी ने अपना पहला चुनाव जीता और मंत्री बनने में कामयाब हुए। इसके बाद सैनी की ओमप्रकाश महाजन और ओमप्रकाश जिंदल के साथ कई बार चुनावी जंग हुई मगर कामयाबी हाथ नहीं लगी। 1990 तक देवीलाल के साथ रहे। 1991 में देवीलाल ने नए दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा जिसमें सैनी ने दूरी बना ली।

जानकारों की मानें तो 1996 में आजाद प्रत्याशी महाजन के साथ सैनी का कड़ा मुकाबला हुआ। लेकिन सैनी ने कांग्रेस का हाथ थाम कर चुनाव लड़ा, फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी। 2000 और 2005 का चुनाव आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ा लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। जब पूर्व सीएम भजनलाल ने कांग्रेस छोड़कर हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया तो सैनी ने कुलदीप बिश्नोई के साथ अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाया। बिश्नोई से अंसतुष्ट होने के बाद 2009 में सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2014 के चुनाव में सैनी ने फिर से कांग्रेस छोड़ दी और अपने पहले राजनीतिक परिवार इनेलो में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top