Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा भाजपा में हुए शामिल, सीएम नायब  सैनी ने पटका पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा भाजपा में हुए शामिल, सीएम नायब  सैनी ने पटका पहनाकर किया पार्टी में स्वागत

हरियाणा।  इनेलो नेता व पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने आवास पर पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इनेलो ने राणा को मौखिक तौर पर रादौर से उम्मीदवार घोषित कर रखा था और वह पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर तैनात थे। हालांकि इनेलो से पहले वह भाजपा में शामिल थे और 2014 में विधायक भी चुने गए थे, मगर 2019 में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

इस मौके पर सीएम ने श्याम सिंह राणा को अपना घनिष्ठ मित्र बताया और कहा कि सभी नए साथियों को भाजपा में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। इस दौरान सीएम सैनी ने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा- हुड्डा साहब को पोर्टल के कारण पेट में दर्द हो रहा है क्योंकि पोर्टल के जरिये लोगों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।

हुड्डा कभी नहीं चाहेंगे कि लोगों को सीधा लाभ मिल सकें, इसलिए वे पोर्टल को खत्म करने की बातें बार-बार करते हैं। उन्होंने कहा- 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और भेदभाव होता था। कांग्रेस शासनकाल में गरीब घर का युवा सरकारी नौकरी के बारे में सोच भी नहीं सकता था। 24 घंटे बिजली देने का वादा करके कांग्रेस पलट जाती थी। सीएम सैनी ने कहा कि 2014 में जनता ने कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर भाजपा को सत्ता सौंपी।

भाजपा सरकार ने पारदर्शी और ईमानदारी से शासन चलाया। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी दी। 24 घंटे बिजली देने का वादा भाजपा ने पूरा किया और आज गांवों में भी 24 घंटे बिजली आ रही है। इस मौके पर राणा ने कहा- नायब सिंह सैनी और मैं एक ही टेबल पर बैठते थे और हम दोनों का राजनीतिक जीवन संघर्ष का रहा है।

रादौर में फंसेगा पेच आगामी चुनाव में रादौर विधानसभा में टिकट को लेकर फिर से रार मचनी तय है। 2019 में भाजपा ने श्याम सिंह राणा का टिकट काटकर कर्णदेव कांबोज को टिकट दे दिया था। इससे नाराज होकर श्याम सिंह राणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कांबोज भी चुनाव हार गए थे। चुनाव हारने के बाद कांबोज क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। वह पिछले चार साल से मेहनत कर रहे हैं और पार्टी के सभी कार्यक्रमों को जोर-शोर से आयोजित करवाते रहे हैं। राणा का भी यही कर्मक्षेत्र रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर एक बार फिर से पेंच फंस सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top