Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने जलेबी बांटकर मनाया नायब सैनी के सीएम बनने का जश्न 

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने जलेबी बांटकर मनाया नायब सैनी के सीएम बनने का जश्न 

हरियाणा।  हरियाणा प्रदेश में नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाये जाने का जश्न भाजपाई धूमधाम से मना रहे हैं। अंबाला में भी पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने 5 क्विंटल जलेबी बांटकर नायब सैनी के सीएम बनने का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी नायब रस से भरी जलेबी भिजवाई।

असीम गोयल ने कहा कि राहुल गांधी यहां इटालवी ज्ञान देने लग गए थे, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि यो हरियाणा सै प्रधान यहां इटालवी ज्ञान नहीं चलता, कांग्रेसी हवा में चुनाव लड़ रहे थे। गौरतलब है कि हरियाणा की सियासत में इन दिनों नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के साथ साथ जलेबी भी खूब चर्चित है। जलेबी आजकल सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि राजनीतिक व्यंग का भी मुद्दा बन चुकी है।

इतना ही नहीं पूर्व राज्य असीम गोयल ने आज राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी जलेबी भिजवाई। असीम गोयल ने राहुल गांधी और हुड्डा को डिब्बों में पैक कर जलेबी भिजवाई। जिसके ऊपर उन्होंने नायब रस से भरी हरियाणा की जनता की फैक्ट्री की जलेबी लिखकर भिजवाया। इस दौरान असीम गोयल ने अपने आवास के बाहर आमजन को भी जलेबी वितरित की और नायब सैनी के सीएम बनने की बधाई दी।

इस मौके पर असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार और नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आज जलेबी बांटी जा रही है। इतना ही नहीं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हम जलेबी भिजवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top