Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, बीस उमीदवारो के नाम शामिल 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, बीस उमीदवारो के नाम शामिल 

हरियाणा।   हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में बीस नाम हैं। पार्टी ने कांग्रेस के 11 उम्मीदवारों के सामने अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं। रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह प्रत्याशी होंगे।

पार्टी ने कलायत से अनुराग ढांडा को उम्मीदवार बनाया है। घराैंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला को टिकट दी गई है।समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फाैजी और डबवाली से कुलदीप गदराना को टिकट दिया गया है। रानिया से हैप्पी रानिया, भिवानी से इंदू शर्मा, महम से विकास नेहरा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया और बेरी से सोनू अहलावत शेरिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसके अलावा महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, नारनाैल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंदर फाैजदार को टिकट दी गई है।

घराैंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला को टिकट दी गई है। पूंडरी से नरेंद्र शर्मा को मैदान में उतारा गया है। 55 साल के शर्मा लोकसभा चुनाव में आप में शामिल हुए और पूंडरी में पार्टी का बड़ा चेहरा बने। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा से उनकी नजदीकियां हैं।

1996 से 1999 तक इनेलो सरकार में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री रहे। क्षेत्र में बड़े ब्राह्मण नेता हैं। पहली बार 1996 में निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद हरियाणा विकास पार्टी को समर्थन दिया और मंत्री बने। इससे पहले 1996 से लगातार चुनाव लड़ते आएं। एक बार इनेलो और एक बार बसपा से चुनाव लड़ा। इसके अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ा।

अनुराग ढांडा
कलायत विधानसभा से उम्मीदवार बने अनुराग ढांडा आप का जाट समाज का बड़ा चेहरा हैं। बीटेक, मास कम्युनिकेशन और पॉलीटिकल साइंस में मास्टर डिग्री कर चुके ढांडा आप में वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष हैं और कलायत के गांव धनौरी के मूल निवासी हैं। पिछले करीब दो साल से कलायत क्षेत्र में एक्टिव हैं। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से उनकी नजदीकियां हैं। अप्रैल 2023 से वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष के तौर पर हरियाणा में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इंदू शर्मा
भिवानी से प्रत्याशी बनीं इंदू शर्मा एमए इक्नॉमिक्स और बीएड हैं। वे आठ दिसंबर 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। इंदू शर्मा ने भिवानी नगर परिषद में चेयरपर्सन का चुनाव भी लड़ा था।

वे पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा की पुत्रवधू हैं, जो राजनीति में काफी लंबे अर्से तक सक्रिय रहे हैं। इंदु शर्मा की ब्राह्मण मतदाताओं में अच्छी पैठ है। वहीं इंदू शर्मा का पहला विधानसभा चुनाव है। जिसमें वे अपने परिवार के राजनीतिक अनुभव की बदौलत ही आगे बढ़ने की कोशिश करेगी। भिवानी में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, जबकि आम आदमी पार्टी भी टक्कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top