Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट मोड पर, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट मोड पर, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

हरियाणा।  हरियाणा में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। संभावना है कि 25 अगस्त के बाद भारतीय चुनाव आयोग आधिकारिक घोषणा कर सकता है। समय से पहले चुनाव की आहट के मद्देनजर हरियाणा सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जहां चुनाव को लेकर दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं, सीएमओ के अधिकारी भी देर रात तक फाइलें निपटाने में जुटे हुए हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड शामिल हैं। जम्मू कश्मीर के कारण हरियाणा में चुनाव जल्द हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में 2018 से सरकार नहीं है और यहां राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां सितंबर 2024 में विधानसभा चुनाव संभावित हैं, जबकि हरियाणा सहित तीन अन्य राज्यों में अक्तूबर 2024 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

इसलिए केंद्र सरकार यहां तय समय पर चुनाव कराने की तैयारी में है। इसके चलते ही दूसरे राज्यों के चुनाव भी समय से पहले हो सकते हैं। कानून विशेषज्ञ राम नारायण यादव ने बताया कि आर्टिकल 174 के कारण सरकार को छह महीने के भीतर विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। चाहे वह एक दिन का ही सत्र क्यों न हो। गौर हो कि 2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस सरकार का कार्यकाल तीन नवंबर 2024 को खत्म होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top