Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भीषण गर्मी की चपेट में हरियाणा, अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा 

भीषण गर्मी की चपेट में हरियाणा, अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा 

सिरसा।  हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा का अधिकतम तापमान मंगलवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश भर में सबसे ज्यादा रहा है। गर्म क्षेत्र के लिहाज से देश में दूसरा शहर राजस्थान का पिलानी है, जहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

हरियाणा के हिसार, रोहतक, भिवानी और सिरसा में लू दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले पांच दिन गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लू का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए सिरसा के उपायुक्त आरके सिंह ने 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी है। एक से ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। अन्य जिलों में शिक्षा विभाग ने 24 मई तक छुट्टियां घोषित कर रखी हैं।

हालांकि मंगलवार को कुछ शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, मगर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। राज्य में औसतन 1.7 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में 39.5 डिग्री, हिसार में 45.5, करनाल में 38.7, रोहतक में 45.3, भिवानी में 46 डिग्री, सोनीपत में 42.2, नारनौल में 46, जींद में 44 और झज्जर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश में इन शहरों में सबसे ज्यादा रहा तापमान
सिरसा 47.8
पिलानी 47.2
चुरू 46.8
बठिंडा 46.6
आगरा 46.6
महेंद्रगढ़ 46.3
झांसी 46.3
गंगानगर 46.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top