Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

हुड्डा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, मगर उनकी खुद की टिकट के लाले भी पड़ सकते हैं- डॉ. अजय सिंह चौटाला

हुड्डा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, मगर उनकी खुद की टिकट के लाले भी पड़ सकते हैं- डॉ. अजय सिंह चौटाला

हरियाणा।  जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अमर्यादित टिप्पणी कर डाली। चौटाला के कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। मगर उनकी खुद की टिकट के लाले भी पड़ सकते हैं, उनको टिकट के लिए सोनिया गांधी की धोती उठानी पड़ेगी।

राहुल का कुर्ता पकड़ना पड़ेगा, प्रियंका गांधी की चुनरी और केसी वेणुगोपाल की चप्पल उठानी पड़ेगी, तब जाकर उन्हें टिकट मिलेगी। कहां से सरकार आएगी। प्रजातंत्र में यह फैसला जनता जनार्दन करती है। वे फतेहाबाद में जाट धर्मशाला में जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नया संगठन खड़ा करने में लगे हुए हैं। लोग चाहेंगे तो हमारे परिवार का कोई सदस्य फतेहाबाद हल्के से चुनाव लड़ लेगा।

यह तो लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है। बाकी विधानसभा चुनाव घोषित होने में अभी समय है, तब तक इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि हम हमारी पार्टी की नीतियां व कार्यक्रम लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा किए गए दुष्प्रचार के बारे में बता रहे हैं। अब तक 20 जिलों में हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं।

पहले किसी ने कलम थोड़ी पकड़ी थी

अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब जो घोषणाएं कर रही हैं, उनको पहले ही लागू कर देना चाहिए था। उस समय किसी ने कलम थोड़ी पकड़ी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो क्रीमीलेयर और आरक्षण संबंधी घोषणा करके गए हैं, वह तो पहले ही हो चुकी है। इसमें नया कुछ नहीं था। अग्निवीर योजना को लेकर पूछे सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि हम पहले भी अग्निवीर योजना के पक्ष में नहीं थे।

मगर केंद्र सरकार ने इसे लागू कर दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर कटाक्ष करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा को तो टिकट मांगकर लानी पड़ती है। वह पार्टी हाईकमान के आगे हाथ जोड़ेंगे, तभी टिकट मिलेगी। मगर मेरी टिकट तो मुझे ही तय करनी है। इनेलो को लेकर उन्होंने कहा कि इनेलो अब पहले जैसी नहीं रही है।

 

100 दिन मैदान में उतर जाएं: दुष्यंत चौटाला

इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने सरकार में रहकर बहुत से काम करवाए हैं। मगर उनका श्रेय नहीं ले पाए। पीछे क्या कारण रहे, उनसे भी सीखना है। अब हमारे आगे 100 दिन हैं। पिछली बार भी इतने ही दिनों में कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके पार्टी को 10 सीटें जितवाई थी।

इस बार भी डॉ. अजय चौटाला के आदेश लेकर 100 दिन मैदान में उतर जाएं। लोग आएंगे और जाएंगे, यह राजनीति है। चौधरी देवीलाल को भी बहुत लोग छोड़कर गए। मगर हमें पूरी शिद्दत से मेहनत करनी है, निश्चित रूप से नतीजे हमारे पक्ष में होंगे। इस मौके पर कुलजीत कुलड़िया, जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल, पंकज झाझड़ा, रमेश खटक, जतिन खिलेरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top