Breaking News
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

भीषण सड़क हादसा-  अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोगों की मौत 

भीषण सड़क हादसा-  अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोगों की मौत 

हरियाणा।  रात को बहन-बहनोई की सालगिरह में खुशियां मना रहे परिवार के सदस्य बालाजी जाने को निकले थे। बालाजी पहुंचने से पहले उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर में बड़ौदामेव के पास हुए हादसे में सोनीपत के तारा नगर में रहने वाले परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत हुई है। इस परिवार में रात को हंसी-मजाक चल रहा वहां सुबह कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के घर लोगों का तांता लगा था।

तारा नगर निवासी कमल की बहन पूजा की वीरवार को शादी की सालगिरह थी। इसके चलते तारा नगर में ही दूसरी गली में रहने वाली कमल की बहन पूजा, जीजा राजकुमार, पवन की पत्नी अनुष्का और परिवार के सदस्य सालगिरह समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे। देर रात तक सालगिरह की खुशियां मनाई जा रही थी। कमल और उनके बहनोई राजकुमार का मेहंदीपुर बालाजी जाने का कार्यक्रम था। तड़के चार बजे कार में सवार होकर कमल (29), उनकी पत्नी अनुष्का (26) और बेटा विभान (2), बहन पूजा, जीजा राजकुमार, भांजी दिव्यांशी, भांजा रुद्राक्ष मेहंदीपुर के लिए निकल गए।

कार को कमल चला रहा था। जब वे अलवर के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कमल, अनुष्का और विभान की मौत हो गई। उनकी बहन पूजा, जीजा राजकुमार, भांजी दिव्यांशी, भांजा रुद्राक्ष घायल हो गए। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हादसे की जानकारी परिवार को मिली। हादसे की सूचना मिलते ही कमल के घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। सभी की जुबान पर रात की खुशियों व सुबह हुए हादसे की चर्चा थी।

कमल व अनुष्का तीन साल पहले विवाह बंधन में बंधे

हादसे का शिकार हुए कमल जूता कंपनी में सुपरवाइजर थे। कमल और अनुष्का की शादी तीन साल पहले शादी हुई थी। कमल का परिवार सोनीपत में तारा नगर में शिव मंदिर रहता है। कमल की तीन बहन हैं और सभी बहन शादीशुदा हैं। कमल का एक छोटा भाई अमर है। कमल के पिता ब्रिजपाल की मौत हो चुकी है। मां ओल्ड डीसी रोड पर दुकान चलाती हैं। इनका कपड़े इस्त्री करने का काम है।

एक माह पहले खरीदी थी कार

कमल के बहनोई राजकुमार ने एक माह पहले ही नई कार खरीदी थी। उसी कार में सवार होकर ही परिवार के सदस्य बालाजी जा रहे थे। एक माह बाद ही कार हादसे का शिकार हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top